Shade Net use for Terrace Garden in Hindi

Shade Net use for Terrace Garden in Hindi
Shade Net use for Terrace Garden in Hindi

गर्मियों के आते ही अधिकतर गार्डनर्स को चिंता सताने लगती है कि, वे अपने टेरिस गार्डन या आउटडोर लगाये हुए पौधों को अधिक गरम वातावरण व तेज चिलचिलाती धूप से कैसे बचाएं। आप अपने पौधों के आस-पास शेड नेट का इस्तेमाल करके अपने आउटडोर प्लांट्स या टेरिस गार्डन में लगे हुए पौधों को सुरक्षित रख सकते हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि, अपने पौधों को अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए शेड नेट का इस्तेमाल कैसे करें? और शेड नेट कब लगा सकते हैं? अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

शेड नेट क्या है – What is Shade Net in Hindi

शेड नेट प्लास्टिक धागे से बना एक जालीदार नेट होता है जो कि, आपके पौधों को तेज धूप, अधिक गर्मी, बरसात या अन्य किसी विपरीत मौसम से सुरक्षित रखता है। अलग-अलग प्रकार के शेड नेट मार्केट में उपलब्ध हैं जो सूर्य प्रकाश की मात्रा को अलग-अलग प्रतिशत के अनुसार रोक सकते हैं। आप पौधों की जरुरत के अनुसार 15%, 35%, 40%, 50%, 75% और 90% क्षमता वाले शेड नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्रतिशत निर्धारित करते हैं कि, प्रकाश की तीव्रता का कितना प्रतिशत उस विशेष शेड नेट (छाया जाल) में कटौती करने में सक्षम होगा। उदाहरण के लिए 75% क्षमता वाली शेड नेट से केवल 25% प्रकाश ही होकर गुजर सकता है।

पौधों के लिए शेड नेट का उपयोग – Use of Shade net for plants in Hindi

  1. आप पौधों को अधिक गर्मी व धूप से बचाने के लिए शेड नेट का उपयोग कर सकते हैं।
  2. शेड नेट के नीचे उगने वाले पौधे अपेक्षाकृत स्वस्थ पाये जाते हैं।
  3. पौधों की कीटों से सुरक्षा करता है।
  4. आंधी, बारिश, ओले और पाले जैसे प्राकृतिक प्रकोप से शेड नेट पौधों को बचाता है।
  5. शेड नेट गर्मी के समय उन पौधों को बढ़ने में मदद करता है, जिन्हें कम धूप की जरुरत होती है।

शेड नेट कब लगाया जा सकता है – When to use Shade Net in Hindi

आप अपने टेरिस गार्डन या आउटडोर लगे पौधों के चारों ओर पौधों की जरुरत के अनुसार, अधिक गर्मी, ठंड व बरसात के मौसम में शेड नेट लगा सकते हैं। ज्यादातर शेड नेट का उपयोग गर्मी के समय पौधों को तेज धूप व गर्मी से बचाने के लिए किया जाता है।

शेड नेट लगाने के फायदे – Benefits of Installing Shade Net in Hindi

शेड नेट आपके पौधों की ग्रोथ में सहायक होने के साथ-साथ, इसके अन्य फायदे भी होते हैं। टेरिस गार्डन या आउटडोर लगे पौधों के लिए शेड नेट के फायदे निम्न हैं-

  • यह पौधों को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाता है।
  • शेड नेट गमले या ग्रो बैग की मिट्टी में नमी बनाए रखने में सहायक होता है।
  • वायुमंडलीय तत्वों जैसे प्रकाश, आर्द्रता, तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को शेड नेट की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे पौधों का उचित विकास हो सके।
  • शेड नेट गर्मी के मौसम में पौधों की उपज बढ़ाने में सहायक होता है।

 


Posted 1 year ago

Share this:


Comments

No comments yet! Why don't you be the first?
Add a comment
Explore more